Thursday 26 June 2014


लौ लगी
-----------
दिल में लौ लगी
थोड़ा घी डालकर
दीये में
देव के सामने रख दिया
और रौ आने से पहले 

लौ बुझने न पाए
दीये को ज़िगर में छुपा लिया ...
***
रामकिशोर उपाध्याय

No comments:

Post a Comment